24 C
en

धूमधाम से मनाया जाएगा अंबेडकरनगर का 28 वा स्थापना दिवस, तमाम हस्तियां बिखेरेंगी जलवा


 कैलाश खेर बालीबुड पार्श्व गायक तथा बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का अंबेडकर नगर महोत्सव में कार्यक्रम तय


अंबेडकर नगर 22 सितंबर 2023। जनपद अंबेडकरनगर का 28 वा स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में हवाई पट्टी अकबरपुर अंबेडकर नगर में तैयारिया तेज हो गई है।    

     अंबेडकरनगर महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 27, 28 व 29 सितंबर 2023 को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया।साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी प्रतिभा करने के लिए कहा गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएगी। जिससे जनपद वासी जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे सभी प्रतिभाग कर उत्सव के माहौल में आनंद उठा सकते हैं।  

      अंबेडकर नगर महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितंबर 2023 को कैलाश खेर बालीबुड पार्श्व गायक का कार्यक्रम किया जा रहा है। दिनांक 28 सितंबर 2023 को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का कार्यक्रम किया जा रहा है। 70 विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं द्वारा रंगोली, पेंटिंग, लोकगीत, नाटक तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लखनऊ के बाल कलाकार द्वारा भी कार्यक्रम किया जाएगा। 28 सितंबर 2023 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम कवि सम्मेलन टीम विनीत चौहान (अलवर) शशिकांत यादव (देवास)

कमलेश राजहंस (सोनभद्र)

अमन अक्षर (इंदौर) पंकज पलाश (शाजापुर) सुनील व्यास (मुम्बई) निधि गुप्ता कशिश (जबलपुर) सौरभ जायसवाल (लखनऊ) अभय निर्भीक - संयोजक (अम्बेडकर नगर) किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन मुख्य सचिव महोदय तथा डीजीपी महोदय द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 28 सितंबर को प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/