24 C
en

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न


 अम्बेडकर नगर:  जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कार्यों तथा धारा- 24, धारा - 34, धारा - 67, धारा - 80, धारा -122B सहित अन्य विंदुओ पर विंदुवार समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान  जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अपने कोर्ट पर नियमित रूप से सुनवाई किया जाए।जिससे लम्बित मुकदमों का ज्यादा से ज्यादा यथा शीघ्र निस्तारण हो सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि आइजीआरएस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। 

     बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रत्येक दिन जनता दर्शन की सुनवाई किया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ,समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/