24 C
en

Bahraich news : गौवंशो से से पीड़ित किसान,जिम्मेदार अधिकारी बने हैं मौन

Bahraich news :  गौवंशो से से पीड़ित किसान,जिम्मेदार अधिकारी बने हैं मौन



जनपद बहराइच तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) विकास खण्ड मिहींपुरवा ग्राम पंचायत गूढ़ में गौआश्रम स्थल होने के बावजूद छुट्टा गौवंशों की बड़ी समस्या है हजारों की संख्या में छुट्टा गौवंश सड़कों पर घुम रहे हैं कहीं छुट्टा गौवंशों से टकराकर राहगीर अपनी जान गंवा रहे तो कहीं बड़े वाहन से टकराकर छुट्टा गौवंश अपनी जान गंवा रहे जिससे आम किसान काफी परेशान हैं।

 ग्रामीणों का कहना है खेतों की हरी भरी फसलों को छुट्टा गौवंश से बचाना बड़ी चुनौती है आज किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है।

प्रदेश सरकार लाख दावे कर ले व गौवंशों से निजात दिलाने के लिए चाहें जितना बजट दें विकास खण्ड मिहींपुरवा को लेकिन छुट्टा गौवंशों की समस्या का समाधान कही दिखता नहीं।

खण्ड विकास अधिकारी से बात की गई तो बताया जल्दी किसान की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/