24 C
en

Ballia News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37,445 वाद निस्तारित, दो करोड़ से अधिक धनराशि की वसूली


माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09.09.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अशोक कुमार, के कर कमलों द्वारा किया गया, जिसका संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकगण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक  प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये वादों का विवरण निम्नलिखित हैः-

*फौजदारी एवं सिविल मामलों के निस्तारण का विवरण*

1- श्री अशोक कुमार, जनपद न्यायाधीश बलिया - फौजदारी 03, अर्थदण्ड-3000/-
2- श्री हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 03- फौजदारी-15, अर्थदण्ड-14,500/- आर्बिट्रेशन- 02 वाद समझौता धनराशि 35000/-
3- श्री रवि करन सिंह, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) बलिया - विद्युत अधिनियम वाद - 52 वाद।
4- श्री राहुल दुबे, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 04 - फौजदारी-02, अर्थदण्ड-1000/-
5- श्री हरिश चन्द्र, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट सं0-08 बलिया - फौजदारी-05, अर्थदण्ड-2500/-
6- श्री संजय कुमार गौड़, अपर सिविल जज (सी0डि0)-द्वितीय - सिविल 02 वाद, रूपये 16,25,096.02/- (सौलह लाख पच्चीस हजार छानवे रूपया दो पैसा मात्र) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
7- सुश्री शाम्भवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी 7067, कुल धनराशि अर्थदण्ड 1,75,120/-
8- श्री सर्वेश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी0डि0) - सिविल 18 वाद, रूपये 1,36,34,910.65/- (एक करोड़ छत्तीस लाख चौतीस हजार नौ सौ दस रूपया पैसठ पैसा मात्र) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
9- श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - फौजदारी- 2258 वाद, अर्थदण्ड 19740/-
10- श्रीमती कविता कुमार, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, - सिविल वाद - 40, रूपये 62,11,250/- का   
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
11- श्री विराट मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम- एम0वी0 एक्ट- 1682 वाद।
12- श्री पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा - एम0वी0 एक्ट- 2000 वाद, सिविल वाद - 06,
रूपये 8,33,166/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
13- श्री चन्दन सिंह, सिविल जज (जू0डि0) सिकन्दरपुर- एम0वी0 एक्ट -2000 वाद।
14- श्री अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी वाद - 2013, कुल अर्थण्ड 2500/-   ------------------------------------------------------------------------           *योग-  17166 वाद, अर्थदण्ड धनराशि, 2,18,360/-*     *उत्तराधिकार प्रमाण पत्र - 2,23,04,422.67/-*       *समझौता धनराशि      - 35,000/-*

*परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण का विवरण*
15- श्री पृथ्वीपाल यादव, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 30, 
16- श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 12,

*मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का विवरण*
17- मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-मोटर क्लेम - 08, प्रतिकर धनराशि - 48,65,000/- 

18- श्री राम बिलास प्रसाद अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की सं0 - 01
19- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या - 18453
20- नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या  -  241
21- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या- 14 वाद, प्रतिकर धनराशि- 23,54,424/-
22- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0 - 1022  वाद 
कुल समझौता धनराशि ----------------- 5,74,47,608/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि --- 1,98,63,911/-
23- दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं0....17 वाद- 
कुल समझौता धनराशि ---------------- 1,47,307/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि --- 69,516/-
24- विद्युत विभाग द्वारा कुल निस्तारित किये गये वादों की संख्या - 288
कुल समझौता धनराशि ---------------- 1765914/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि --- 1765914/-
25- महिला सहायता प्रकोष्ठ, बलिया द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों का निस्तारण - 124
26- महिला थाना द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों का निस्तारण - 39
27- वन स्टाप सेन्टर द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों का निस्तारण - 31

                                                  
 *सम्पूर्ण योग- 37,445 वाद निस्तारित,*

*नोट:- राष्ट्रीय लोक अदालत आज दिनांक 09.09.2023 को कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 37,445 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि - 8,89,19,675.67/- (आठ करोड़ नवासी लाख उन्नीस हजार छः सौ पचहत्तर रूपये सड़सठ पैसा) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 2,19,17,701/- (दो करोड़ उन्नीस लाख सत्रह हजार सात सौ एक रूपये मात्र) की वसूली की गयी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment