Ballia News: पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह का नायब तहसीलदार को धमकाने का ऑडियो वायरल
बलिया: एक जमीनी विवाद में रसड़ा के नायब तहसीलदार द्वारा पूर्व विधायक व सपा नेता रामइकबाल सिंह को फोन करना महंगा पड़ गया है जहां पूर्व विधायक और सपा नेता राम इकबाल सिंह का नायब तहसीलदार को धमकाने का ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह रसड़ा तहसील के नायब तहसीलदार को फोन पर हड़का रहे हैं। ऑडियो क्लिप में नायब तहसीलदार और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के बीच जमकर बहस हो रही है।मामला रसड़ा तहसील के है। दरअसल एक महिला की जमीन उसके एक पट्टीदार द्वारा हड़पने का आरोप है। आरोप है कि महिला की जमीन को उसके पट्टीदार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत भुक्तभोगी महिला ने तहसील प्रशासन से की मामले की जांच रसड़ा तहसील के नायब तहसीलदार कर रहे है। अभिलेखों में महिला का नाम दर्ज है लेकिन आरोप है कि दबंग पट्टीदार ने जमीन पर अवैध कब्जा कर हड़प लिया है।इस मामले में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह पीड़ित महिला के विरोधियों की पैरवी कर रहे है। जिस पर नायब तहसीलदार ने आपत्ति जताई तो राम इकबाल सिंह नायब तहसीलदार को फोन पर हड़काने लगे।फोन पर दोनों के बीच जमकर बहस और तू-तू, मैं-मैं हुई।फोन पर हुई इस बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह और नायब तहसीलदार दोनों मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।
Post a Comment