Ballia News: भारत जुड़कर इंडिया को जिताने का सिलसिला शुरू.... रौशन
बलिया: कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने उपचुनाव की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की अपील को घोसी की जनता ने अपने दिल में जगह दी। इस उपचुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी की जीत इस बात का ऐलान करती है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफ़रत के बाजार से जनता परेशान हो चुकी है। तय मानिए, 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता ने NDA को विदा करने का मन बना लिया है।
श्री चंदन ने कहा कि यूपी में यही है सच अब। जल्दी से मौका आये तो बुलडोजर चलवाने वालों , ठंडा करने वालों , मिट्टी में मिलाने वालों,जनता को भेड़ बकरी समझने वालों जिसको चाहे उसको मरवाने वालों, धर्म का नाम ले ले अधर्म करने वालों को सबक सिखायें। उनको सत्ता से हटा आत्म सम्मान वापस पायें।आज इण्डिया आ गया।।भारत जुड़ेगा. इंडिया जीतेगा और अपना हिंदुस्तान आत्म सम्मान से खिल उठेगा।
Post a Comment