Ballia News: भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष संजय यादव का विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत
बलिया: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव के प्रथम बलिया आगमन को लेकर भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है और जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल - मालाओं से भव्य स्वागत किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पीसीएफ चेयरमैन बाल्मिकी त्रिपाठी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सिंह, अविनाश सोनी, ठाकुर मंगल सिंह, पवन सिंह तथा ग्राम प्रधान छितौनी गणेश गुप्ता आदि के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष संजय यादव का फूल-मालाआें से जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन संक्षिप्त संबोधन में श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को वे कभी झुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों के बदौलत एक बार फिर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनेंगे।

Post a Comment