24 C
en

Ballia News: खाकी की कानूनी जागरूकता अभियान



मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत CO रसड़ा मो० फहीम कुरैशी द्वारा "उद्गम जन कल्याण" से जुड़ी हुयी महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। 
’’उदगम जन कल्याण’’ से जुड़ी हुई महिलाओं/किशोरियों व बालिकाओं को थाना रसड़ा का भ्रमण कराया गया। थाना रसड़ा पर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों व पुलिस की कार्य प्रणाली के बारें भलि-भॉति विस्तृत रूप से बताते हुए सर्वप्रथम थाना पर आये हुए आगुन्तकों/शिकायकर्ताओं विशेष रूप से महिला सम्बन्धी समस्याओं को शासन द्वारा दिये आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में जनसुनवाई व महिला हेल्प डेक्स के माध्यम से किस प्रकार निस्तारण किया जाता है, के सम्बन्ध में महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली की विधिवत जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर श्री फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा स्वयं उद्गम जन कल्याण से जुड़ी हुई महिलाओं/किशोरियों व बालिकाओं को पुलिस के वीट प्रणाली के बारें में विस्तृत रूप जानकारी दी गयी। थानों पर नियुक्त एन्टी रोमियों टीम के द्वारा किस प्रकार अवांछित तत्वों/मनचलों के विरूद्ध कार्यवाही की जाती है तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे 1090 महिला हेल्प लाइन, महिला मिशन शक्ति, डायल 112, 1076 की कार्यप्रणाली, उपयोगिता व साइबर क्राइम से जुड़ी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में महिलाओं को जानकारी दी गयी। महिला सम्बन्धी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु शासन स्तर से जो भी योजनाए चलायी जा रही है उस पर अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का निराकरण किस प्रकार कराया जाय जागरूक किया गया एवं महिलाओं के उत्थान हेतु शासन द्वारा प्रचलित सभी योजनाओं के प्रचार-प्रसार किये जाने की उपयोगिता के बारें बताया गया साथ ही माह नवम्बर में चलाये जा रहे यातायात माह के दृष्टिगत यातायात नियमों एवं उसका पालन करने के बारें में जागरूक किया गया। इसके अलावा किशोरियों के उक्त सम्बन्ध में आशंकाओं का समाधान किया गया तथा बताया गया कि महिलाए पुरूषों की तुलना में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उक्त अवसर क्षेत्राधिकारी रसड़ा, प्रभारी निरीक्षक रसड़ा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/