24 C
en

Basti News : सुधा अपने बच्चों के साथ दर बदर भटकने को मजबूर, ससुर के इस कदम ने किया गया बेघर


 कुदरहा,बस्ती अजमत अली: लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाँव गांव की महिला सुधा अपने बच्चों के साथ दर बदर भटकने को मजबूर है। पति के साथ लुधियाना रह रही सुधा को पति राम केश एक महीने पहले छोड़कर लापता हो गया, जब सुधा अपने गांव हथियांव पहुंची  तो ससुर अच्छे लाल ने उसे घर में घुसने ही नहीं दिया। बेसहारा सुधा को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने पुलिस चौकी कुदरहा में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जब ससुर अच्छे लाल को बुलाया तो अच्छे लाल ने नहीं बताया कि उसने अपनी सभी जमीन की वरासत अपनी पत्नी के नाम कर दी है और अपने बच्चों को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है। चौकी प्रभारी सुदीप यादव ने ससुर अच्छे लाल को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और उसने अपनी वकील के साथ मिलने की बात कही।

           गांव सौहगौरा थाना गगहा जिला गोरखपुर की रहने वाली सुधा की शादी 15 वर्ष पहले हथियांव कला गांव के रहने वाली रामकेश पुत्र अच्छे लाल से हुई। 3 साल बाद गौना आना था लेकिन इसके बीच ही रामकेश सुधा के घर पहुंचा और रात को बिना घर वालों को बताएं अपनी बीवी को लेकर अपने गांव आ गया। 6 महीने साथ रहने के बाद रामकेश अपनी बीवी को अपने माता-पिता के पास छोड़कर कमाने के लिए शहर चला गया। सुधा का आरोप है कि पति के जाने के बाद सास ससुर उसे परेशान करने लगे। इसी बात पर उसने अपने पिता को फोन करके बुलाया और उनके साथ अपने मायके चली गई। सुधा और रामकेश के बीच संबंध इसी प्रकार मायके से शहर शहर से मायके चलते रहे और इसी बीच इसके तीन बच्चे हुए।

              रामकेश अपनी बीवी सुधा को लेकर लुधियाना में रह रहा था कि अचानक एक महीने पहले वह गायब हो गया। पत्नी सुधा ने उसे ढूंढने का बड़ा प्रयास किया लेकिन जब वह वापस नहीं आया और जब सुधा और बच्चों को खाने-पीने के लाले पड़ गए तो उसने अपने भाई को फोन कर पैसा मंगाई और वापस अपनी मायके आ गई। मायके से जब मंगलवार को सुधा अपने घर पहुंची तो ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और यह कहते हुए भगा दिया कि तुम लोगों का घर में कुछ भी नहीं है।

              अब सुधा के पास अपनी गांव के नाम का आधार कार्ड भी नहीं है उसका आधार कार्ड अभी भी पिता के नाम पर और उसके गोरखपुर के पते पर ही चल रहा है। अब मझधार में अटकी हुई सुधा अपनी तीन बच्चों के साथ लिए न्याय की गुहार लगा रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment