24 C
en

bahraich news : हर घर निमंत्रण अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत संयोजकों को सौंपा गया श्री राम जन्म भूमि से आया पूजित अक्षत

 मिहींपुरवा(बहराइच): श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत मिहींपुरवा कस्बे के सरस्वती शिशु मन्दिर मे बैठक कर हर घर निमंत्रण अभियान के न्याय पंचायत संयोजकों को सौपा गया । रामभक्तों ने सभी से अपील किया कि 22 जनवरी को राम मन्दिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपने घरों के समीप मन्दिरों मे, घरों में पूजा पाठ, हरिकीर्तन करने व साथ ही रात्रि में अपने घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया । संघ के प्रचारक महेश्वर ने बताया कि अयोध्या से आये श्रीराम मंदिर पूजित अक्षत कलश का वितरण  प्रत्येक न्याय पंचायत के संयोजक व सहसंयोजक तथा समिति के अन्य सदस्यों को पूजित अक्षत कलश प्रदान किया गया। प्रत्येक रामभक्त परिवार तक पहुंच कर उन्हें पूजित अक्षतो को प्रदान कर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जाएगा। संघ प्रचारक ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत के चरमोत्कर्ष का सूर्य उदय होगा । इस दौरान सह जिला संघ चालक सुरेश वर्मा, विहिप विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य, हेमन्त वर्मा, आशीष गुप्ता, छत्रपाल,पिन्टू मौर्या, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/