24 C
en

Basti News: कड़सरी मिश्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत


 कुदरहा, बस्ती अजमत अली: विकासखंड की ग्राम पंचायत कड़सरी मिस्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रोली सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितु शाही ने फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। रितु शाही ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। मौजूद ग्रामीणों को नए साल का कैलेंडर और सरकार की योजनाओं की बुकलेट बांटी गई।

       क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितु शाही ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। अपनी संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें कुछ गिनी चुनी योजनाएं चलाती थी लेकिन आज मोदी सरकार ने इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं चला दी है कि उनको याद रख पाना ही मुश्किल हो गया है। आज हर जरूरतमंद तक सीधे सरकार लाभ पहुंचा रही है। जिला अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा की केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हर जरूरतमंद के लिए काम कर रही है। स्वच्छता अभियान के द्वारा पूरे देश को स्वच्छ किया गया। हर घर शौचालय बन गया। अब हर घर स्वच्छ और शुद्ध जल सरकार पहुंचाने जा रही है। महिलाओं को आजीविका मिशन के द्वारा आमदनी कमाने से जोड़ा गया है। महिलाओं के साथ जब उसके घर वाले अत्याचार करते थे तो उसे घर से बाहर कर देते थे लेकिन मोदी सरकार ने अब महिलाओं को ही घर का मालिक बना दिया है।

     कार्यक्रम के ब्लॉक संयोजक विजय शंकर मिश्रा, रमेश चौधरी, पंचायत सचिव रवि प्रकाश पांडेय, मीरा सिंह, कृषि विभाग के मुकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग की रितु मौर्य सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment