24 C
en

Ballia News:' यू०पी० जोड़ो यात्रा' के राजधानी पहुंचने पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत की तैयारियां, हुई बैठक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज "यू०पी० जोड़ो यात्रा" के आगामी 04 जनवरी को राजधानी लखनऊ पहुंचने पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में चल रही "यू०पी० जोड़ो यात्रा" आगामी 04 जनवरी को सायं सीतापुर से चलकर बख्शी का तालाब पहुंचेगी जहां मिलन गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेगी।
इसके उपरान्त दूसरे दिन दिनांक 05 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग पर यात्रा चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए राजधानी लखनऊ में पदयात्रा के उपरान्त आर०के० पैलेस रकाबगंज में रात्रि विश्राम करेगी।
यात्रा के दूसरे दिन 06 जनवरी को पदयात्रा अपने पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार चलते हुए अपरान्ह 2.00 बजे शहीद स्मारक पहुंचेगी जहां ऐतिहासिक समारोह के उपरान्त "यू०पी० जोड़ो यात्रा" से नव वर्ष का राजनैतिक संकल्प लिया जायेगा।
बैठक में मुख्यरूप से "यू0पी0 जोड़ो यात्रा" के लखनऊ प्रभारी पूर्व विधायक श्री इन्दल कुमार रावत, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह, पूर्वमंत्री श्री नकुल दुबे,रौशन सिंह चंदन,पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, जिलाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा० अनीश अंसारी, श्री नईम सिद्दीकी, श्री रमेश मिश्रा, श्री मुकेश सिंह चौहान, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री सुभाष मिश्रा, श्री कृष्णकान्त पाण्डेय, डॉ० विनोद चन्द्रा, श्री अमन यादव, श्री जी०के० दूबे, श्री रौशन सिंह चंदन, श्री विजय बहादुर, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री नईम सिद्दीकी, डा० जियाराम वर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री नितान्त सिंह, श्री राजेश मिश्रा राजन, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री दीपक पाण्डेय, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री शब्बीर हाशमी, श्री के०डी० शुक्ला, श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, श्री मनीश श्रीवास्तव, श्रीमती गजाला सिद्दीकी, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती जीनत परवीन, श्री कृपाशंकर मिश्र, श्री महावीर सिंह विष्ट, श्री संजय दीक्षित, श्रीमती सीमा चौधरी, श्री बृजेश कुमार सिंह, श्री अयाज खान अच्छू, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्रीमती महताब जायसी, श्रीमती अनामिका यादव, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री अंकित तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/