24 C
en

सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम

 



झारखंडेश्वर नाथ धाम गायघाट में अयोजित हुआ भंडारा 


कुदरहा। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। क्षेत्र के झारखंडेश्वर नाथ मन्दिर पर सोमवार की भोर से शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्तों द्वारा रुद्राभिषेक और भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

इस शिव मन्दिर की महत्ता बताते हुए मन्दिर के पुजारी सुरेश चन्द गिरी ने बताया कि यह शिव लिंग पीपल के तीन विशालकाय वृक्षों को चीर कर निकला है। बाबजूद इसके यह अभी भी हरा भरा है। यहां पर सच्चे दिल से मांगी गई हर मनौती अवश्य पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यह एक जाग्रत देव स्थान है। यहां पर तो पूरे वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। लेकिन सावन माह में यहां की शोभा देखते ही बनती है।



आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे तेजा जी ने शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में दर्जनों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाजसेवी तेजा ने कहा की सदियों से महादेवा विधान सभा की जनता को सिर्फ विकास के झूठे सपने दिखाए गए। लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब जनता को उसका वास्तविक हक दिलाया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य रुप से मानव जीवन पथ संस्था के अध्यक्ष सूर्यकांताचार्य , सुनील कुमार, राम उजागिर, दयानंद अग्रहरी, राजू रतन पाल, सुरेंद्र मौर्या, राम बदल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/