24 C
en

स्वास्थ्य अधीक्षक के नेतृत्व में शुरू हुआ फायलेरिया जन जागरण अभियान

 



आनन्दधर द्विवेदी 

 बस्ती: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के द्वारा स्वास्थ्य अधीक्षक डाक्टर बृजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में घातक बिमारी फायलेरिया के जन जागरण एम डी ए अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर्स व कर्मचारी उपस्थित थे। सभी कर्मियों ने डी इ सी तथा एलबेंडाजोल नामक दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य अधीक्षक डाक्टर बृजेश कुमार शुक्ला जी ने बताया कि दस अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान दो सितंबर तक चलेगा।इस महाअभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र के हर घर तक पहुंच कर लोगों को इस घातक बिमारी के बारे में जागरूक करेंगे तथा सम्बंधित दवा का वितरण करेंगे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/