24 C
en

जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर की खुशी जाहिर

 


बस्ती: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम सुभाष वर्मा ने शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने जमानत मिलने के बाद सत्य की जीत बताया है। जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा ने बताया कि 17 महीने बाद उप मुख्यमंत्री की रिहाई सत्य की जीत है। एक फर्जी घोटाला में न कोई बरामदगी और न कोई सबूत था। फिर भी एक द्वेष भावना से उन्हें जेल में डालकर रखा गया था। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाकर उन्होंने अन्य प्रदेशों के लिए नया मार्ग सुझाने का काम किया था। इस अवसर पर  चंद्रभान कनौजिया, अब्दुल कयूम, फिरदौस अहमद, मिथिलेश भारती, फैजुल्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/