24 C
en

नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दलबल के साथ अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर कराया खाली


 कुदरहा। कलवारी रामपुर तटबंध के दक्षिण बसे गांव मदरहवा और मईपुर बड़कापुरवा के बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित करने के लिए तटबंध के उत्तर चिन्हित जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दलबल के साथ अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर खाली कराया गया। बुलडोजर पहुंचते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।



        बाढ़ पीड़ितों को तटबंध से उत्तर विस्थापित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित जमीन पर अवैध कब्जाधारियों से कब्जा हटाने के लिए एक साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित करने के लिए बैडारी एहतमाली के गाटा संख्या 896 में 468 हेक्टेयर लगभग 37 बिस्सा जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया था।

सरकारी जमीन पर जाबिर अहमद नूर अहमद सुफियान मुबीन मेहदी हसन तजमुल रामधनी शिवधनी दीपचंद करमचंद बिफई फूले सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने अवैध कर लिया था। नोटिस के बाद अवैध कब्जा खाली नहीं करने पर जिला प्रशासन द्वारा दोबारा नोटिस जारी कर तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।



अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाने पर रविवार को नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह कानूनगो अंगद वर्मा लेखपाल वीर चंद चौधरी दिलीप पटेल विकास मौर्य विनोद मौर्य विकी आमोद आर्य विकास पाल और पुलिस प्रशासन के साथ बैडारी एहतमली गांव पहुंचे तो कब्जाधारियों में हड़कम्प मच गया। चकरोट के दोनों तरफ बसे लगभग एक दर्जन अवैध कब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर द्वारा तोड़कर छप्पर टीन शेड के मकान का अतिक्रमण हटाया गया। जल्द ही जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को आवासीय पट्टा आवंटित कर विस्थापित करने का कार्य शुरू कर देगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment