Ballia: टैंकर और ट्रक से गौ तस्करी, 48 गो वंश बरामद
बलिया: थाना रसड़ा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से 01 अदद कन्टेनर व 01 अदद ट्रक वाहन से कुल 48 राशि गोवंश ( 08 राशि गाय व 40 राशि सांड/बछड़ा) बरामद।
उपनिरीक्षक संदीप यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के सूचना मिली कि मऊ की तरफ से एक कन्टेनर आ रही थी जो सरायभारती पेट्रोल पम्प से पहले पुलिया पर दुर्घटना ग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर 01 अदद कन्टेनर न. UP21CT7427 जो क्षतिग्रस्त हालत में सडक के किनारे खडी है, को कब्जा पुलिस में लेकर कन्टेनर के पीछे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें गोवशींय पशुओं को क्रूरता पूर्वक एक-दूसरे से रस्सी के सहारे बाधे मिले, देखने से यह प्रतीत हो रहा है, इन गोवंशीय पशुओं को वध करने हेतु पशु तस्करी कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा है । कन्टेनर से कुल 03 राशि गाय व 26 राशी गोवंशीय सांड/बछड़ा बरामद हुआ तथा एक अन्य जगह से 01 अदद ट्रक न0-UP50F3705 कटियारी क्रासिंग के पास खेत में अनियत्रित होकर चली जाने की सूचना पर उ0नि0 श्री संदीप यादव मय हमराह द्वारा मौके पर पहूँचकर ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 19 राशि गोवंश (05 राशि गाय व 14 राशि गोवंश सांड/बछडा) बरामद हुआ । सभी गोवंश को क्रूरता पूर्वक एक-दूसरे से रस्सी के सहारे बाधे हुए है । दोनो वाहनों को कब्जा पुलिस में लेकर एमवीएक्ट की कार्यवाही करते सीज किया गया । बरामद पशुओं को मेडिकल परीक्षण कराकर गोशाला में भेजवाया गया । बरामदगी के आधार पर थाना रसड़ा जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 549/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment