सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे प्रमोद ओझा पहुंचाया अस्पताल
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाद अयोध्या से खलीलाबाद जा रही अर्टिगा आगे चल रही अज्ञात टेलर में पीछे से घुस गई। जिससे मौके पर लम्बा जाम लग गया। हादसे में जिसमें महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचने वाले हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे।जिन्हें पुलिस और एन एच आई की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।जहां एक महिला और एक बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना दोपहर बाद 10.45 बजे करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा के पास अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही अर्टिगा अज्ञात ट्रक में पीछे से घुस गई। अर्टिगा सवार महिला समेत 9 लोग को चोट आई। सूचना पर सड़क हादसों में घायलों की मदद मैं हमेशा सक्रिय रहने वाले हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और एनएचआई और हरैया पुलिस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां घायलों की पहचान अनन्या 11 पुत्री विजय नारायण, अवनी 6 पुत्री विजय नारायण, अन्या 4 पुत्री विजय नारायण अथर्व 2 पुत्र विजय नारायण शांति देवी 40 पत्नी विजय नारायण गोरखनाथ 38 पुत्र लुटावन प्रसाद, अभिषेक कुमार 21 पुत्र उदय नारायण, शशि कला 42 पत्नी उदय नारायण, उदय नारायण 45 पुत्र लुटावन प्रसाद निवासी उसका खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई जिसमें घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अनन्या और शशि कला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर हरैया थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। अर्टिगा सवार अयोध्या दर्शन के लिए गए थे और वापस लौट कर जा रहे थे।
Post a Comment