24 C
en

पोखरा पीठाधीश्वर को विनोद गुप्ता ने भेंट की साल



 श्रीराम जानकी हनुमानगढ़ी मठ पोखरा के महंत गिरजेश दास जी महाराज पोखरा पीठाधीश्वर को विनोद गुप्ता ने 51साल दी भेंट


बस्ती:  नगर बाजार थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार स्थित मठ के महंत गिरजेश दास को51साल समाजसेवी विनोद गुप्ता ने उन्हें विशेष भेंट देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और स्थानीय गणमान्य रामजी पाण्डेय , संजय पाण्डेय , रिखई निषाद , राज रंगीता , सोनी , कशिस आदि लोग उपस्थित रहे। हनुमत भक्त मण्डली ग्रुप पोखरा सरकार पोखरा बाजार के भक्त

विनोद गुप्ता  ने महंत गिरजेश दास के आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य किया है। महन्थ जी ने विनोद गुप्ता के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

महंत गिरजेश दास जी महाराज दिगम्बर अखाड़ा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/