24 C
en

अपना दल ने संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई



बस्ती: अपना दल एस के तत्वावधान में बभनान नगर पंचायत के संत रविदास नगर वार्ड में 19वीं सदी के महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मंच के जिला सचिव राम गोपाल कन्नौजिया ने की।


इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत और अंधविश्वास के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया तथा सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



मुख्य अतिथि अनुसूचित मंच के प्रदेश महासचिव बाबूलाल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में लगभग 60 सामाजिक संस्थाओं विद्यालय, धर्मशाला, गौशाला, छात्रावास, अस्पताल, विश्रामालय और वृद्धाश्रम की स्थापना कर सेवा और त्याग की अद्वितीय मिसाल पेश की। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।


शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि गाडगे बाबा ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई और जनसेवा को ही अपना धर्म माना। वे आडंबर और खोखली परंपराओं के विरोधी थे तथा जाति प्रथा और अस्पृश्यता को घोर अधर्म बताते थे।


जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने किया।


कार्यक्रम में सुखराम पटेल,अभिमन्यु पटेल, संतराम पटेल, अब्बास खान, अजीत पटेल, विजय वर्मा, राम देव प्रजापति,मजनू पटेल, लड्डन पटवा, राम जियावन दास, राजेंद्र वर्मा, दिवाकर प्रसाद वरूण, राकेश पटेल, नीरज पटेल, दिनेश वर्मा,राम भरोस चौरसिया, तिलकराम गौतम, राम रेख चौधरी, विजय कुमार माटी, राजेश कन्नौजिया,कांशीराम कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया,विशाल कन्नौजिया,आदित्य कन्नौजिया अंकित कन्नौजिया,राज कन्नौजिया, लाल चंद्र कन्नौजिया ,राम नरेश कन्नौजिया, राम धीरज कन्नौजिया, विवेक कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/