24 C
en

जबरिया घर की दीवार से सटाकर निर्माण कराये जाने का आरोपः लगाया न्याय की गुहार

 


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के  खौरहवां मोहल्ले में जबरिया घर की दीवार से सटाकर निर्माण कराये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक त्रिपाठी ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुये जबरिया निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग किया है।
अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि  उनका मकान पिछले 27 वर्षों से खौरहवां स्थित पाण्डेय पोखरा के निकट बना हुआ है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। उनके मकान के बगल में पहले सदाशिव पुत्र मोघूलाल का मकान था, जिसके बीच चार फीट की गली पहले से छोड़ी गई थी। इसी गली की ओर दोनों मकानों की खिड़कियां और छज्जे खुले हुए हैं।
पत्र में कहा गया है कि सदाशिव द्वारा मकान को लगभग चार वर्ष पूर्व जया पाण्डेय पत्नी लालजी पाण्डेय को बेच दिया गया। इसके बाद अब उनके परिजन मकान की बाउंड्रीवाल सदाशिव के घर की दीवार से सटाकर निर्माण करवा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि जया पाण्डेय के बड़े भाई बजरंग बली पाण्डेय की पहुँच की वजह से उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
घटना की सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। बाद में दोनों पक्षों को थाना कोतवाली बुलाया गया। 14 फरवरी 2026 को थाना समाधान दिवस में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन पीड़ित का कहना है कि उनकी बात संतोषजनक रूप से नहीं सुनी गई।
पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि विपक्षी पक्ष दबंग और प्रभावशाली होने के कारण उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/