श्री राम सहाय सिंह प्राइवेट आईटीआई महरीपुर बस्ती में कम्पनी ने किया कैम्पस सेलेक्शन
बस्ती: आज श्री राम सहाय सिंह प्राइवेट आईटीआई महरीपुर बस्ती में कंपनी के एच.आर. देवेंद्र प्रताप सिंह, फेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड अलवर राजस्थान द्वारा आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक पास अभ्यर्थियों का कैंपस सेलेक्शन किया गया। इस कैंपस सेलेक्शन का उद्घाटन आई.टी.आई. संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कैंपस सेलेक्शन में फिटर ट्रेड से 40 तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से 60 अभ्यर्थियों का चयन एच.आर. द्वारा किया गया। आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने कैंपस सेलेक्शन के उपरांत एच.आर. देवेंद्र प्रताप सिंह को आभार व्यक्त किया। इस सेलेक्शन में आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य अरुण कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार शुक्ला, रजनीश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद तसलीम, कौशल कुमार, रजनी सिंह, दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment