24 C
en

दिलीप चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता


 


बृजमनगंज/महराजगंज: नगर पंचायत बृजमनगंज में बुधवार को समाजवादी पार्टी में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा।

सदस्यता अभियान के व्यवस्थापक दिलीप चौधरी ने कहा कि सपा की ताकत बढ़ानी है तो सदस्यता अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता है। हर एक घर को इस अभियान का हिस्सा बनाया जाए और उनसे पार्टियों की नीति बता कर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाए। इसके लिए हर छोटा से बड़ा  कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घरों में जाकर सदस्यता करवाएं। आज पूरा देश सपा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व को जान चुका है और पूरा देश सपा पर  भविष्य की उम्मीद बना बैठा है। सभी आमजन को मालूम हो गया है कि सपा ही इस भ्रष्ट सरकार की जडे उखाड़ सकती है । सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एक संकल्प लेकर सदस्यता अभियान में तेजी लावे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार करें।

सदस्यता अभियान में महाराजगंज के प्रभारी महेंद्र चौहान, पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, सैयद अरशद, मदन गोपाल यादव, कृष्ण मोहन यादव, इफ्तिखार अहमद, सूरज सिंह जयसवाल, इम्तियाज ,रवि वर्मा, रोहन जयसवाल, दिलीप मणि ,करण चौधरी समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। और, सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण की।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment