24 C
en

राम राज्य की स्थापना के लिये किया जन जागरण


बस्ती  । महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा जागेश्वर नाथ धाम तिलकपुर गोटवा में अखिल भारत हिंदू महासभा वशिष्ठ नगर जनपद शिविर लगाकर मिशन रामराज्य का आंदोलन सिद्धान्त की सफलता हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया।
 जन जागरण कर रहे महात्मा ओम तत्सत महाराज ने कहा कि समस्त मानव जीवन की समस्या का समाधान रामराज का सिद्धांत है । रामराज का सिद्धांत शासन प्रशासन में लागू हो जाने से व्यक्ति के सोच के अनुसार उसके बच्चे के जन्म के पहले से लेकर मृत्यु के बाद तक व्यवस्था करना उसकी जिम्मेदारी लेना वैसे वातावरण का निर्माण करना ही रामराज्य है। कहा कि  रामराज्य एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें मानव के कष्ट व्याकुलता के आंसू गिरने से पहले शासन प्रशासन एवं न्याय का हाथ  आंसू के नीचे पहुंचे।
 इस अवसर पर मिशन रामराज्य के आयोजक केदारनाथ पाठक, जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अमित, मुन्ना दुबे, दिलीप गोस्वामी, अंकित पाण्डेय, चंदन श्रीवास्तव श्रवन शर्मा हरीश पाठक, विशाल प्रजापति महेश उपाध्याय आदि ने योगदान दिया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment