कांग्रेस के हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान में जमकर भिड़े कॉंग्रेसी कार्यकर्ता, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का हाँथ से हाँथ जोड़ो अभियान गोण्डा में एक दूसरे पर हाँथ छोड़ो अभियान बन गया। गोंडा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के सामने भिड़े कांग्रेस नेता तरुण पटेल व अहमद फारूकी के बीच हुई जमकर मारपीट।
https://youtube.com/shorts/L6azoS8Opgk?feature=share3
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हाथ से हाथ जोड़े कार्यक्रम में हुआ हंगामा व मारपीट। मारपीट के दौरान मौके से चलते बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। गोंडा में हाथ जोड़ रहा था अभियान के दौरान जिस तरीके से जमकर हाथापाई हुई उसके बाद लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हाथ जोड़ो हाथ अभियान से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा यह तो पता नहीं लेकिन गोंडा में जिस तरीके से कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए उससे कहीं ना कहीं क्या साफ जाहिर होता है कि पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच बहुत कुछ सही नहीं है।
Post a Comment