24 C
en

आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में घोषित किये उम्मीदवारों के नाम Aam Aadmi Party announced the names of the candidates for the municipal elections


 

बस्ती । शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं की बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जयन्ती पर बाबा साहब को नमन् करने के साथ ही नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र के 25 वार्डों, नगर पंचायत गनेशपुर, हर्रैया, कप्तानगंज, रूधौली, बनकटी, गायघाट, नगर बाजार, मुण्डेरवा में प्रत्याशियों को घोषित करने पर विचार किया गया। जिला प्रभारी संध्या राजभर की उपस्थिति में मुण्डेरवा से मनोज जायसवाल, बनकटी से किरन कन्नौजिया, नगर बाजार से सुनीता मिश्रा, कप्तानगंज से रामसजन , गायघाट से नकुल कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि अति शीघ्र सभी पदोें के लिये पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर ली जायेगी।
बैठक में  डा. राम सुभाष वर्मा, चन्द्रभान कन्नौजिया, कुलदीप जायसवाल, फिरदौस अहमद, एहतेशाम हुसेन, चंदन तिवारी, दिनेश मिश्र, मुन्नर प्रसाद शर्मा, चुन्नीलाल गुप्ता, रोशनी यादव, विजयसेन वर्मा, नन्द किशोर सोनी, शिवभान गौतम, हरेन्द्र चौधरी, मनीराम वर्मा, डा. बबिता शुक्ला, अरूण शुक्ल, रवि तिवारी, चन्द्रशेखर त्रिपाठी, शिवेन्द्र त्रिपाठी, रामचन्द्र उर्फ राजू लहरी, राकेश गुप्ता, पंकज दूबे, राम सजन सूर्यवंशी, मनीराम मौर्य, किरन देवी, अद्या प्रसाद गुप्ता, शीतला प्रसाद, उमेश कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, बी.डी. भारती के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment