24 C
en

चुनाव में परिस्थिति जन्य दक्षता वाले कार्मिकों की ड्यूटी न लगाई जाए - सीखा मौर्य

रिपोर्ट_पदमाकर पाठक 




आजमगढ़। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद आजमगढ़ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज से मुलाकात करके नगर निकाय चुनाव 2023 में परिस्थितति जन्य दक्षता वाले कार्मिकों की ड्यूटी न लगाए जाने के संबन्ध में ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय से  गर्भवती, एकल अभिभावक, पति पत्नी दोनों कार्मिक, और 58 वर्ष तक की अवस्था वाले तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित कार्मिकों की ड्यूटी न लगाये जाने के संबन्ध में निवेदन किया गया है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिस भी कार्मिक की समस्या होगी उस पर  सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा। समस्याग्रस्त कार्मिक प्रार्थना पत्र के साथ यदि उपस्थिति होते हैं तो समाधान अवश्य किया जायेगा। मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक सरोज यादव, महामंत्री अंशु अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता राय सम्मलित रहीं।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment