22 घंटे पश्चात मिला नहर में डूबे बालक का शव
22 घंटे बाद मिला नहर में डूबे बालक का शव
स्थानीय गोताखोरों के द्वारा ढूढा गया बालक का शव
बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
सुजौली पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के भेजा
बहराइच जिले के चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज से निकली सरयू नहर में सीताराम पुरवा पुल के पास कारीकोट निवासी 17 वर्षीय कपिल देव मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा कल दोपहर में नहर के किनारे गया था इसी दौरान पैर फिसलने के कारण नहर में डूब गया था
इस दौरान कल से ही नहर में स्थानीय गोताखोरों के द्वारा लगातार डूबे बालक की तलाश की जा रही थी लेकिन कल स्थानीय गोताखोरों को बालक के शव को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई थी वहीं इस दौरान एसडीएम मोतीपुर संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने नहर का पानी भी बंद करवाया था लेकिन बालक का शव नहीं मिल पाया था इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुजौली के नेतृत्व में सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची थी वही बालक के शौक के डूबने के 22 घंटे पश्चात कदम पुलिया पर पुल के पास बालक का शव गोताखोरों ने ढूंढ निकाला
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुजौली ब्रह्मा गौड़ व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बालक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं इकलौते बालक की मृत्यु से मृतक बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है


Post a Comment