24 C
en

सीमा ने तहरीर देकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार


 बृजमनगंज/महराजगंज: बृजमनगंज थाने पर  ग्राम लोहरौली मौजा लेहड़ा की रहने वाली  सीमा  ने  मंगलवार को थाना बृजमनगंज तहरीर देकर  न्याय की गुहार लगाई। कुमारी सीमा ने बताया कि मै अपने घर पर छोटे भाई के साथ  थी।माताजी कहीं गांव में चली गई थी । बीते सोमवार दिन में मेरा छोटा भाई उम्र  5 वर्ष  11बजे अपने घर पर खेल रहा था । मेरे घर के बगल में रहने वाले रामनिवास की बहू अपने हैंडपंप पर स्नान कर रही थी । मेरे भाई के हाथ से छोटा सा डंडा छटक कर रामनिवास के बहू को लग गया जिसको लेकर भाई को गंदी गाली देने लगी मैं सुनकर अपने ही भाई को मार पीटकर डांटने लगी। लेकिन रामनिवास की बहू  निधि हमें गाली देने लगी मैं चुप रही। लगभग 2 बजे मेरी माता जी घर पर आ गयी। मेरी माता जी को देखकर रामनिवास की बहू सुधा सुनीता और रामनिवास की पत्नी दुर्गावती मिलकर हमे गाली देने लगी और जन से मारने की धमकी देने लगी ।  आज दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे मेरी मां अपनी लड़की से फोन पर बात कर रही थी   जिसे सुनकर रामनिवास का लड़का दिनेश हमारी माता जी को गाली देने लगा मना करने पर दिनेश मेरी माता को हाथ पकड़ कर जमीन पर पटक कर लात घुसे से मारने लग तथा अरविंद रामनिवास उनकी बहू सुधा सुनीता और शीला भी मिलकर मारने लगे , मां के गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया और हमें भी मारने पीटने लगे हैं । जिससे मेरी मां को काफी चोट लगी और बेहोश हो गई उनका इलाज सीएससी बृजमनगंज में हो रहा हैं। लोग दबंग किस्म के हैं और हमें जानकी खतरा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया तहरीर मिली है पीड़ित का मेडिकल करा कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/