महिलाओं को की गया प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं के बारे में जागरूक
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को महिला सिपाहियों ने किया जागरूक
महिलाओं को की गया प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं के बारे में जागरूक
मिहीपुरवा,, बहराइच
भारत सरकार व उतर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षा योजना मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण के संदर्भ में थाना कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी शशि कुमार राणा के दिशा निर्देशन में थाने की महिला सिपाहियों के द्वारा ग्राम पंचायत घूमना भारु के मजरा चितलहवा में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को जागरूक करने के लिए सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सिपाहियों ने बताया की महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश के सभी 1535 स्थानों पर शक्ति मोबाइल का गठन किया गया है महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त पाए गए अपराधियों के विरुद्ध विदित कार्रवाई की जाती है महिलाएं किसी भी तरह की उत्पीड़न होने पर जैसे घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न तीन तलाक जैसे मामलों में तत्काल 112 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं प्रदेश के सभी 1535 थानों में 10370 महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है नवगठित महिला पुलिस वीटो में महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है इनके द्वारा गांव में महिलाओं से संवाद स्थापित कर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया जा सके और महिलाओं को उत्पीड़न से बचाया जा सके और त्वरित न्याय मिले इस मौके पर उप निरीक्षक शुशील कुमार, कान्स्टेबल हेमंत कुमार वर्मा, कान्स्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, कान्स्टेबल मिथलेश पासवान, महिला कान्स्टेबल नीलम यादव, महिला कान्स्टेबल सोनी सिंह, महिला कान्स्टेबल कान्ति यादव व भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही
Post a Comment