24 C
en

बलिया: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, मणिपुर मामले पर आक्रोश


        आज आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा पिछले 80 दिनों से जल रहे मणिपुर के विरोध में,  महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है।मणिपुर करीब 2 महीने से जल रहा है लगातार हिंसा के कारण मणिपुर एवं मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है । हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वही 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। इसके अतिरिक्त हिंसा ग्रस्त मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है । यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है। प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुजर रही है।
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने मणिपुर राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों पर विरोध प्रदर्शन कर मांग कर रही हैं कि 
1) मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए l 
2) राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाए l 
3) महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए l 
उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मुकेश सोनी, डॉ प्रदीप कुमार ,अशोक कुमार गुप्ता, सर्वदमन कुमार, दुर्गेश यादव कवि जी, रंजय कुमार यादव, छोटे लाल चौरसिया, धनंजय यादव, योगेश कुमार खरवार, विजय कनौजिया , सत्येंद्र नाथ वर्मा , अमरेश कुमार यादव गायक, राजकुमार मौर्य , अमरेंद्र सिंह, विजय कुमार, कपिलेश्वर दयाल, अंजनी तिवारी,विपिन कुमार तिवारी, नितेश कुमार यादव, राहुल पांडे, राजकुमार पांडे, सोना लाल कुमार, अरविंद कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, शक्ति सिंह, अभय सिंह, अजय कुमार , संजीव कुमार, विजय शंकर राजभर, अर्जुन राजभर, सुगन लाल यादव , उधारी राजभर,  नितिन राजभर,  श्रवण चौहान , हरे राम , मृत्युंजय राय, मुन्ना प्रकाश, प्रहलाद गुप्ता, अशोक तिवारी ,विजय साहनी बंजारा, अलगू राजभर, वीरा राजभर, अमरीश चौबे, बबलु राजभर , सोनू सिंह , सतीश कुमार सिंह , ओम प्रकाश मिश्रा , रामाश्रय यादव, ऋषि भारत, विजय कुमार पाल ,नवीन कुमार, संदीप कुमार सिंह, संत प्रकाश सिंह ,संजय यादव ,राकेश यादव, रविकांत यादव आदि।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment