24 C
en

Mau News: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी,16वें राउंड में सपा प्रत्याशी ने बढ़ाई तगड़ी बढ़त


घोसी: घोसी उप चुनाव में लगातार  समाजवादी पार्टी बढ़त बनाये हुए हैं, सपा के सुधाकर सिंह को 63050 वोट तो वही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 40918 मत मिले हैं समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 22132 मतों से सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं।


घोसी के इस उप चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। सपा का दामन छोड़कर आए दारा सिंह चौहान भाजपा से उम्मीदवार है। तो वही सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। दोनो पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। अब तो यह परिणाम ही बताएंगे कि जनता ने अपना आशीर्वाद किसे दिया है। फिलहाल 16 चरणों की मतगणना के सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं।

 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment