Ballia
25 मार्च यानी होली को पहला चन्द्र ग्रहण, जाने समय
25 मार्च को भारत में होली का पर्व है, और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जानते हैं होली के दिन चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है।पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल होली 25 मार्च 2024 को है। लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है। आइये जानते हैं होली पर लगने वाले ग्रहण की टाइमिंग क्या है।चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है।
होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है। वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा।
होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए होली, होलिका दहन और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। भारत के अलावा ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है, जोकि कन्या राशि में लगेगा। हालांकि भारत में दिखाई न देने के कारण सूतक मान्य नहीं होता। लेकिन फिर से भी ग्रहण के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी होता है। ग्रहण का अशुभ प्रभाव आपके जीवन में न पड़े इसके लिए आप मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के दौरान जप, तप, ध्यान और भजन आदि से इसके दुष्प्रभाव दूर होते हैं।
यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। जिसकी पुष्टि NV इंडिया नही करता। यहां यह बताना जरूरी है किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
ABP न्यूज के हवले से...
Via
Ballia
Post a Comment