Bahraich
मां आशिया बेगम ने बताया कि उसने बेटे को मच्छरदानी के अंदर अपने पास लिटाया था। अज्ञात जानवर मच्छरदानी फाड़कर बेटे को उठा ले गया। उसका निशान भी बना हुआ है
Bahraich news : अज्ञात जानवर ने मासूम को बनाया निवाला,ग्रामीणों में दहशत
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महसी के मजरा नयापुरवा गांव निवासी छोटू (डेढ़ वर्ष) पुत्र शकील अपनी मां आशिया बेगम के साथ रात में सो रहा। रात डेढ़ बजे अज्ञात जानवर आया। वह मासूम को चारपाई से उठाकर लेकर चला गया। कुछ देर बाद मां ने बिस्तर पर बेटे को नहीं देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। सभी ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह मासूम बालक का क्षत विक्षत शव गांव से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुजाहिर के मसूर के खेत में मिला। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस के साथ वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, वन विभाग और राजस्व टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट एडीएम को भेज दी है। पोलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि क्षेत्र में काफी दिनों से भेड़िया हमला कर रहा है।
मच्छरदानी फाड़कर ले गया जानवर
मां आशिया बेगम ने बताया कि उसने बेटे को मच्छरदानी के अंदर अपने पास लिटाया था। अज्ञात जानवर मच्छरदानी फाड़कर बेटे को उठा ले गया। उसका निशान भी बना हुआ है
Via
Bahraich
Post a Comment