भाजपाइयों ने पालिकाओं और पंचायतो में चलाया स्वच्छता अभियान
बस्ती।भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतो के वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल द्वारा बस्ती नगर पालिका के वार्ड नम्बर 8 तूरकहिया में कार्यकर्ताओ के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस जनजागरूकता के उद्देश्य के साथ देश के अन्दर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया,वो आज जन आन्दोलन बन चुका है।देश स्वच्छ एवं सुंदर होगा तो देश स्वस्थ्य भी रहेगा और तब जाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने बताया जनपद के समस्त नगर पंचायतो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त वार्डो में बहुत बड़े पैमाने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को स्वच्छता प्रति जागरूक किया।
Post a Comment