24 C
en

कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह, राहुंल गांधी सदस्यता रद किये जाने का विरोध Congress Seva Dal did Satyagraha, protest against cancellation of Rahul Gandhi membership


 


पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर कांग्रेसजनों ने पूछा सवाल, कहा जवाब का रहेगा इंतजार

बस्ती, 11 अप्रैल। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने का विरोध नहीं थम रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रधानमंत्री से लगातार सवाल पूछ रही है, अडानी की शेल कम्पनी में जमा किये गये 20 हजार करोड़ रूपये आखिर किसके है ? इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आवाह्न पर बस्ती में भी सेवादल की ओर से जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर पर सत्याग्रह किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री को सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड भेजकर उक्त सवाल का जवाब पूछा है। देवी प्रसाद पाण्डेय ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का सामना करने की हिम्मत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में नही है। उन्होने सोचा राहुल गांधी की सदस्यता रद किये जाने के बाद कांग्रेस हाशिये पर चली जायेगी और कार्यकर्ता अलग थलग पड़ जायेंगे। लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ। कार्यकर्ता दोगुनी ताकत के साथ राहुंल गांधी की आवाज में आवाज मिलाने लगे और स्वयं राहुंल गांधी ने भी प्रधानमंत्री के अहंकार का जवाब सत्याग्रह से देने का मन बना लिया। अहंकार में डूबी केन्द्र सरकार को लोकतांत्रिक मर्यादाओं तक का ध्यान नही रहा।

उसके इस कृत्य से समूचे विश्व में भारत प्रधानमंत्री और भाजपा की किरकिरी हो रही है। नर्वदेश्वर शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, शिवनरायन पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रफीक खां, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, साधू पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सुनील पाण्डेय, मीरा सिंह, सतीश तिवारी, सोनी मिश्रा, अनीता देवी, प्रेमलता त्रिपाठी, बब्बन मिश्रा, रश्मा देवी, अमरजीत सिंह, वासदेव सिंह, अशोक तिवारी, मो. नफीस, पटेश्वरी, अशफाक आलम कुरैशी, श्रीमती ताहिरा खातून, रामबली तिवारी, सुरेश गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, सुनील गुप्ता, शिवांकात तिवारी, मनोज यादव, घनश्यात पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा, राकेश पाठक आदि की मौक्जूदगी रही।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment