बलिया: चुनावी ड्यूटी पर आई शिक्षिका का मासूम बच्चा लापता मचा हड़कंप
चुनावी ड्यूटी में लगें कर्मचारियों के बीच उस वक्त हड़कम मच गया कब एक शिक्षिका का मासूम बच्चा अचानक गायब हो गया। दरअसल 11 मई को होने वाले मतगड़ना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई है। आज सभी को चुनाव सामग्री के साथ उन्हें चयनित बूथों पर भेजा जा रहा है। इसी दौरान प्रथमिक विद्यालय की शिक्षका नूतन अपने मासूम बच्चे को लेकर पहुंची जहां उनका बच्चा अचानक भीड़ में लापता हो गया जिसके बाद मौके पर हड़कम मच गया। आस-पास लोग और परिजन बच्चे की खोज-बिन करने लगे बड़ी मशक्कत के बाद बच्चा बरामद हुआ तो शिक्षका के जान में जान आयी। चुनावी ड्यूटी में लगी विवाहित महिला कर्मचारियों के सामने अनेक प्रकार की समस्याएं देखने को मिला। चिलचिलाती धूप में मासूम बच्चों को लेकर चुनावी ड्यूटी करने को मजबूर दिखी।
Post a Comment