बलिया: अपात काल घोषित होने की वर्षगाठ पर...
बलिया। अपात काल घोषित होने की वर्षगाठ पर आज जनपद के लोकतंत्र सेनानियो ने आज नगर के शहीद पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर मल्यार्पण कर मूर्ति समक्ष सांकेतिक धरना दिया । इस अवसर पर धरना सभा को सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि अपात काल इस देश पर एक काला धब्बा हैं जिसके खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगो ने संघर्ष किया एक वह दौर था आज उस दौर से भी बदतर देश की स्थिति हो गई हैं सच बोलने की सजा जेल हो गई हैं लोकतांत्रिक संरचना को हाईजैक कर लोकतंत्र और मानवीय अधिकारों का अतिक्रमण कर लोगो को डराया और धमकाया जा रहा हैं। सरकारी एजेंसियों के दम पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र सेनानी होने के नाते हम सभी का कर्तव्य बनता हैं कि एक बार पुनः इस अघोषित अपातकाल के खिलाफ एक जुट होकर आवाज उठाए।
पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि अपातकाल ने देश को वैश्विक स्तर पर कलंकित किया था लेकिन देश के लोकतत्र की नीव बहुत कमजोर हैं और उसी मजबूती के बल पर देश आगे बढ़ रहा हैं। इस अवसर पर सर्वश्री द्विजेंद्र कुमार मिश्र, देवेन्द्र तिवारी, गोपाल सिंह,धनराज सिंह, रमाशंकर, दीना नाथ सिंह,बब्बन शर्मा, सन्तोष शुक्ल, बब्बन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष्ता नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरे राम चौधरी एवं संचालन लोकतंत्र सेनानी संगठन के संरक्षक चंद्रशेखर सिंह ने किया।
"इस दौरान लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति द्वारा एक पत्रक भी प्रधान मंत्री के नाम सम्बोधित वहा उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।।
Post a Comment