24 C
en

दर्जन भर से ज्यादा गांवो पर छाया बाढ़ का संकट,सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

 दर्जन भर से ज्यादा गांवो पर छाया बाढ़ का संकट


सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी







घर समेत किसानों के खेत हुए बाढ़ के पानी से जलमग्न



नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात के चलते बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज का जलस्तर एक साथ बढ़ गया जलस्तर बढ़ने के चलते गिरिजा बैराज से 245000 पानी डिस्चार्ज किया गया पानी के डिस्चार्ज होते ही नदी के किनारे से सटे सुजौली ग्राम पंचायत ,जंगल गुलरिहा ,बड़खडिया, चहलवा के दर्जन भर से ज्यादा गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं


कई जगहों पर बाढ़ का पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी कमर तक है जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से बाढ़ की समस्या लगातार बनी हुई है


इस दौरान चारों ग्राम पंचायतों के प्रधानों के द्वारा लगातार बाढ़ से बचाव हेतु नाव का संचालन करवाया जा रहा है जिससे ग्रामीणों के आने-जाने की सुगमता बनी रहे


मामले पर ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि बाढ़ का पानी एक साथ बढ़ना चालू हुआ है जिसके चलते उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव का संचालन किया जा रहा है इसके साथ-साथ बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात कर उनके समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है

सुजौली के कई गांव में भी बाढ़ का पानी पहुंचना शुरू हो गया है जिसके चलते ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता के द्वारा उन्नाव का संचालन करवाया जा रहा है


बडखड़िया के गुप्तापुरवा,तुलसीपुरवा गांव में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment