Mau News: घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने दर्ज की बड़ी जीत, भाजपा को मिली करारी हार
घोसी: घोसी उप चुनाव में लगातार समाजवादी पार्टी बड़ी जीत हासिल की है।, सपा के सुधाकर सिंह न केभारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 40 हजार से अधिक वोटों से करारी शिकस्त दी है। शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने सभी राउंड में बढ़तबनाए रखी, लगातार अंतर बढ़ता रहा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किसी भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए।
घोसी के इस उप चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा था। सपा का दामन छोड़कर आए दारा सिंह चौहान भाजपा से उम्मीदवार बनाया था। तो वही सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। दोनो पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। देश में आज 7 सीटों पर उपचुनाव पर मतगणना हुई जिसमें 4 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की जबकि तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई पश्चिम बंगाल की एकमात्र सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत बरकरार नहीं रख सकी।
पूरी अपडेट के लिए बने रहिए NV India पर जल्द ही डिटेल के साथ खबरें अपडेट की जाएंगी ....
Post a Comment