Bahraich news : दबंगों का कहर, झोपड़ी और बाइक को किया आग के हवाले
दबंगों का कहर, झोपड़ी और बाइक को किया आग के हवाले
पिपरहवा गांव में शुक्रवार रात दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। पुरानी रंजिश में एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद बाइक व झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मटेरा थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी सरकार अहमद (30) का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात धारदार हथियारों से लैस होकर दबंग उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगा। पीड़ित जैसे ही बाहर निकला दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते।युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दबंगों ने पास में ही खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही मड़हा व गुमटी में भी आग लगा दिया। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। जब तब आसपास के लोग कुछ समझ पाते दबंग फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। जांच-पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment