Ballia News: कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिला बंदियों को बांटा कंबल
बलिया: कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने शनिवार को यहां जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को कंबल वितरित किया। सदस्यों ने इस दौरान आह्वान किया कि महिला बंदी अपने अंदर सकारात्मक सोच विकसित करें। ट्रस्ट के संरक्षक अभिज्ञान तिवारी ने कहा कि हर इंसान की सोच सकारात्मक होनी चाहिए। नकारात्मक सोच इंसान के दिल-ओ-दिमाग पर अगर हावी हुई, वहीं से हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलना शुरू हो जाता है जिसके घातक परिणाम सामने आते हैं। इससे बाहर निकलने की जरूरत है। ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को इस तथ्य से जागरूक करने की कोशिश करता है ताकि समाज में बदलाव आए और आपराधिक गतिविधियों में कमी आ सके। जेलर राजेन्द्र सिंह ने ट्रस्ट के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों को कंबल ओढ़ाना नेक कार्य है। ठंड से ठिठुरते लोगों को राहत देने के लिए अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आने की जरूरत है।इस मौके पर जिला कारागार के उप जेलर रीना तिवारी, अमर सिंह व मुन्ना लाल के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारियों में ज्ञान प्रकाश तिवारी,राजीव तिवारी, आशीष तिवारी, शाश्वत तिवारी, उमेश तिवारी, संजय शुक्ला, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
Post a Comment