24 C
en

Basti News: ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

बस्ती: शनिवार को संसारपुर फुटहिया स्थित ओमनी इंटरनेशनल  स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षो उल्लास के साथ बच्चो को उपहार देकर मनाया गया। बच्चो ने सेंटा का रूप धारण कर सभी का मनमोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय में सेंटा क्लाज बनाया गया तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपहार व टॉफी बांटे गए। प्रिंसिपल आशीष त्रिवेदी ने प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया। क्रिसमस अद्वितीय और महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। ईसाई धर्म में पूज्य ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। ईसाई यीशु को ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता मानते हैं। क्रिसमस क्रिसमस की कहानी पर चिंतन करने, प्यार फैलाने, बंधनों को मजबूत करने और सद्भावना फैलाने का समय है। बताया कि स्कूल में सभी धर्मों का पर्व मनाया जाता है जिससे बच्चों को उसकी जानकारी रहे। और बच्चे सभी धर्मों के प्रति जागरूक और ज्ञानवान रहे।


 इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को आपस में प्रेम व भाईचारे से रहने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबन्धन की ओर से भी क्रिसमस की ढेर सारी बधाई बच्चो को दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य देवेन्द्र  कुमार चौधरी, दिनेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, प्राची, रेशी कौर, प्रिया, रूप चंचल, अंजुमन, सृष्टि,देव व्रत, साक्षी , प्रतिभा  आदि शिक्षक शिक्षिकाए , छात्रों के साथ क्रिसमस की खुशियों को साझा किया।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment