24 C
en

Bahraich news : राष्ट्रीय कला मंच तराशेगा हुनरबाजों की प्रतिभाएं

 राष्ट्रीय कला मंच तराशेगा हुनरबाजों की प्रतिभाएं









अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच अपने गतिविधि राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले सांस्कृतिक लोक कला संगम का आयोजन करेगी।‌ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मेट्रो डांस अकैडमी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता से पहले अभाविप के प्रांत सह मंत्री आदर्श शुक्ला, जिला सह संयोजक आशुतोष मिश्रा,खेलो भारत सह संयोजक नित्या पाठक, अभाविप की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वंशिका मिश्रा ने पोस्टर विमोचन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री आदर्श शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गतिविधि राष्ट्रीय कला मंच द्वारा संस्कृतिक लोक कला संगम का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया जा रहा है। जिससे पूर्व सभी प्रतिभागियों का ऑडिशन 28 जनवरी 2024 को किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक लोक कला संगम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी जिसमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, लोक गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता एकल व सामूहिक, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रील्स मेकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। अभाविप के  प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वंशिका मिश्रा ने बताया कि सांस्कृतिक लोक कला संगम में जो प्रतिभागी प्रतिभाग करना चाहते हैं वह प्रतिभागी मेट्रो डांस एकेडमी महिला पीजी कॉलेज के सामने या 9169212994,8299851783 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। खेलो भारत सह संयोजक नित्या पाठक ने कहा कि युवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले भर के विभिन्न नगर इकाइयों पर क्रिकेट टूर्नामेंट,कबड्डी प्रतियोगिता सहित अन्य खेल गतिविधियां हो रही हैं। जिला सहसंयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि आगामी 19 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप व कंबल वितरण किया जाएगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment