Bahraich news : एक ही रात में तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला। ग्रामीणों में दहशत कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग अंर्तगत सुजौली रेंज के महराजसिंह नगर की घटना।
एक ही रात में तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला। ग्रामीणों में दहशत
कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग अंर्तगत सुजौली रेंज के महराजसिंह नगर की घटना।
मिहींपुरवा/बहराइच- कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के महराजसिंह नगर गांव मैं बीती रात जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया।
शुक्रवार को सुजौली रेंज के महराजसिंह नगर गांव के खैरीपुरवा निवासी कमलेश पुत्र रामायण बीती रात अपने घर में सोए हुए थे कि जंगल से निकला तेंदुआ उनके घर में घुस गया तथा बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला कर तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। उसके बाद तेंदुआ गांव के ही अशोक कुमार पुत्र श्यामलाल के घर में घुसा जहां से वह उनकी एक बकरी को मुंह में दबोच कर उठा ले गया।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीण बाड़े में अपनी बकरियां ना पाकर काफी विचलित हो गये। घर से कुछ दूरी पर ग्रामीणो को अपनी बकरी का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी तथा ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचने हेतु जागरूक भी किया।
Post a Comment