24 C
en

Ballia: मंत्री दयाशंकर सिंह ने बूथ पदाधिकारियों संग मनाई होली


बोले मंत्री जल्द बनेगा बूथ संवाद केंद्र, पदाधिकारियों के सुझाव पर होंगे विकास कार्य
बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को नारायणी सिनेगा स्थित कैंप कार्यालय पर बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। मंत्री ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और मिठाई आदि खिलाया। मंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में गजब का उल्लास रहा। इस दौरान लोगों के लिए भोजन व नाश्ते आदि का भी प्रबंध किया गया था। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ जमकर होली खेली और अबीर उडाया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमंग व उल्लास का यह पर्व सबके लिए मंगलकारी हो। कहा बूथ स्तर के पदाधिकारियों के आने से होली का उल्लास और बढ़ गया है। बूथ स्तर के पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ है और इनको जल्द ही एक समूब बनाकर जोडने का काम किया जाएगा। इनके लिए अलग समूह बनाकर बूथ संवाद केंद्र की स्थापना की जाएगी। कहा चुनाव बाद इनके सुझावों पर विकास कार्य को गति दी जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, हर्ष सिंह, पप्पू सिंह, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment