Basti News: रमजान के पूरे महीने में रहमत नाजिल होता है-हाफिज इमरान
वकील अहमद सिद्दकी
बस्ती: बुद्धवार को नौवा रोजा अकीदतमदो ने मुकम्मल किया । इफ्तार कर पढ़ी नमाज मांगी देश के अमन चैन की दुआ। नगर पंचायत बनकटी के गौसिया जामा मस्जिद के हाफिज ईमरान ने सभी लोगों को बताया कि रमजान उल मुबारक वर्ष के सभी महीनों का सरदार है। इस माह में किए गए हर अमल का सबाब अन्य दिनों से कई गुना बढ़ा कर दिया जाता है। इसी रमजान उल मुबारक के महीने में कुरआन-ए-पाक नाजिल हुआ है। इसके अलावा जितनी भी मुकद्दस किताबें नाजिल हुई हैं, सब इसी महीने में नाजिल हुई हैं।
इस माह में रहमतों के नाजिल होने के लिए आसमान के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। रमजान में पूरे महीना रहमत नाजिल होती हैं। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। बेइंतहा बदमाश शैतान और जिन्नात को कैद कर दिया जाता है। रमजान-उल-मुबारक मगफिरत और बख्शीश का महीना है। इसे जहन्नुम से निजात का महीना भी कहा जाता है। रमजान में रोजेदारों का रिज्क बढ़ा दिया जाता है। इसके अलावा दर्जनों अन्य प्रकार की फजीलते इस माह की है।
Post a Comment