24 C
en

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले सचिव को लालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

 वकील अहमद सिद्दीकी


 बनकटी  बस्ती...... शुकवार को लालगंज थाना क्षेत्र के

निवासी जीवधरा थाना मुन्डेरवा के अजीत सिंह (सचिव) पुत्र राम नगीना सिंह वर्तमान तैनाती परशुरामपुर बस्ती उम्र (32)  को फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले को लालगंज थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया है । शिवशंकर पाण्डेय कूट रचित एवं धोखाधड़ी करके अपना मृत्यु प्रमाण ग्राम सचिव अजीत सिंह से बनवाया था । जिसके ऊपर मु.अ.स. 22/ 24 धारा 419, 420, 467, 468, 471,120/ बी भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

         मिली जानकारी के अनुसार शिवशंकर पाण्डेय द्वारा स्वयं को दुर्घटना में मृत घोषित बताते हुए जालसाजी करके तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जगन्नाथपुर अजीत सिंह के मिली भगत से अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था।इस मामले में लक्ष्मेश्वर पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राम नारायण पाण्डेय ग्राम जगन्नाथपुर थाना लालगंज पर मुकदमा  पंजीकृत कराया था । इस संबंध में पुलिस वांछित अभियुक्त को ढूंढ रही थी, वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, उपनिरीक्षक राम भवन मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव आदि लोग शामिल थे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/