24 C
en

Bahraich news : सुजौली रेंज में बढ़ता तेंदुए का आतंक ,महिला पर किया हमला, घर के अंदर घुसकर पालतू मवेशी को बनाया निवाला


 Bahraich news : सुजौली रेंज में बढ़ता तेंदुए का आतंक ,महिला पर किया हमला, घर के अंदर घुसकर पालतू मवेशी को बनाया निवाला



कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराज सिंह नगर निवासी भागवती देवी (52) शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। सुबह 5.30 बजे के आसपास जंगल से निकलकर झाड़ियों से निकले तेंदुए ने महिला पर हमला कर दबोच लिया। शोर सुनकर पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार समेत अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने हांका लगाते हुए तेंदुए से महिला को छुड़ाया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से महिला को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


तेंदुए के हमले में महिला के चेहरे, हाथ और पैर में गहरे जख्म बन गए हैं। इस मामले में रेंजर रोहित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। आर्थिक सहायता राशि दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज वन कर्मियों की देखरेख में करवाया जायेगा।


वही सुजौली रेंज के ही चफरिया में स्थित सरयू नहर के पास देर रात तेंदुए ने लाल बिहारी पुत्र रामदेव के घर के अंदर छलांग लगा दी और अंदर बंधे पालतू मवेशी बकरी को अपना निवाला बना लिया ग्रामीणों ने हांका लगाया जिस पर तेंदुआ एक बार फिर खेतो की तरफ भाग गया 

तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में है मामले की सूचना सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार को दी गई मौके पर वनरक्षक मोहम्मद उमर ,वाचर विकास राजपूत पहुंचे और तेंदुए के हमले की पुष्टि की ओर तेंदुए से हमले से बचाव हेतु ग्रामीणों को वन कर्मियों ने जागरूक भी किया है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment